राजधानी को बंधक बनाने की थी कोशिश, अराजक तत्व फेल हो गए: CJP प्रोटेस्ट पर भाजपा
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रोटेस्ट पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि भारत की कहानी जंतर-मंतर की कहानी नहीं है। जंतर-मंतर में जो हो रहा है, टीवी में जो दिख रहा है, कुछ सोशल मीडिया के हैंडल में जंतर-मंतर को दिखाया जा रहा है, वो भारत की कहानी नहीं है। भारत शांत, सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि राजधानी दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिश थी, लेकिन अराजक तत्व फेल हो गए। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व जिस तरह से अराजकता कर रहे हैं, उसे कुछ दिनों से हम देख रहे हैं। आज मैं आपको कह सकता हूं कि आज अराजक तत्वों का फ्लॉप शो है। यह शो पूरी तरह से धवस्त हो गया है। कोशिश थी कि भारत को, राजधानी दिल्ली को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.