राजधानी के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, घरों में विधि-विधान से कन्या पूजन
नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। मंदिरों से लेकर घरों में कन्या पूजन के साथ नवरात्र संपन्न हुए। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा दिखा। प्रसिद्ध व स्थानीय मंदिर माता के जयकारों और मंत्रोच्चार से गूंज उठे। इससे आस-पास का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु हाथों में फूल, नारियल और प्रसाद लेकर मां के दरबार में पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना करते दिखे। झंडेवाला देवी मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ माता का शृंगार व पूजा-अर्चना की गई। दिनभर भक्त देवी मां के दर्शन करने आते रहे। मंदिर के आयोजन का प्रसारण मंदिर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया गया। मंदिर में दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन करने के साथ अंदर और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.