नई दिल्ली, जून 13 -- -पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू की, मयूर विहार बॉर्डर से शुरू होगा काम नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के प्रवेश बिंदुओं का सौंदर्यीकरण जल्द शुरू होगा। राजधानी में आने वाले यात्रियों को बेहतर अनुभव देने और छवि को निखारने के उद्देश्य से इस परियोजना का खाका खींचा गया है। इस योजना के तहत प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर हरियाली बढ़ाने, सड़कों के किनारे लैंडस्केपिंग, फसाड लाइटिंग, सजावटी मूर्तियां और कलात्मक संरचनाएं स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही फुटपाथों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे भरने, साइन बोर्ड को व्यवस्थित करने का काम किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह से इस पर काम शुरू होने की संभावना है。 यह भी पढ़ें- बवाना का जाम कम करने को बनेगा एलिवेटेड रोड, रूट-डिजाइन की DPR बनाने को कंसल्...