लखनऊ, अक्टूबर 7 -- राजधानी में मंगलवार को फीडर व ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान जानकीपुरम का इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इससे एमआईआई सेक्टर-आई, शिव विहार कॉलोनी, अलीशा नगर, नवादा गांव प्रभावित रहेगा। अहिबरनपुर उपकेंद्र के आदर्शपुरम में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। विकासनगर उपकेंद्र से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे सेक्टर-तीन, चार, शेखूपुरा, कमला नेहरू नगर प्रभावित रहेगा। गोमतीनगर के विराजखंड उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। इससे विनीतखंड, विराजखंड, विनम्रखंड सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। सर्वोदय नगर उपकेंद्र सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इससे मानस कॉलोनी, कुर्मांचल नगर, पीर बाग, शक्ति नगर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.