राजधानी की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
फिरोजाबाद, अप्रैल 12 -- शिकोहाबाद में गाड़ी संख्या 12310 पटना राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पोल नंबर 1211/16 पर यार्ड में लाइन क्रॉस करते समय एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल लाई। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। शंकर 26 पुत्र मोहन निवासी देवरान थाना वाट जिला ललितपुर झांसी रेलवे में प्राइवेट ठेकेदार के अंतर्गत ट्रैक पर कार्य करता था। वह शाम को काम खत्म करने के बाद खाने पीने का जरूरी सामान लेकर वापस आ रहा था। वापस आते वक्त रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान वह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज आगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.