नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बादल छाए रहने, हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बीच अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जिससे उत्तर भारत में बादल, बारिश और आंधी-तूफान जैसी स्थितियां बनती हैं। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 मार्च के बाद फिर से तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.