वाराणसी, नवम्बर 2 -- वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया तेजस और राजधानी के मुकाबले कम है। जहां डिब्रुगढ़ राजधानी का किराया 2100 से 2400 तक रहता है वहीं, इस ट्रेन का किराया 2 हजार से कम है। वहीं, आज से शुरू हो रही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बुकिंग रविवार से शुरू हो गई। हालांकि देखते ही देखते वेटिंग हो गई। वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस चलने से पहले ही यात्रियों से भर गई। दीपावली पर प्रयागराज आने और पर्व के बाद लौटने के लिए ट्रेनों में सीटों का संकट गहरा गया है। दो नवंबर से शुरू होने वाली दिल्ली-प्रयागराज वंदे भारत स्लीपर में पहले दिन ही सभी श्रेणियों की सीटें बुक हो गईं। इसके बाद कई तारीखों में टिकट रिग्रेट होने से वेटिंग का विकल्प भी खत्म हो गया है। हालांकि वाराणसी से दिल्ली आने वाले ट्रेनों में सीटें ...