प्रयागराज, अगस्त 23 -- हावड़ा से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में यात्री को बेडरोल पर काकरोच रेंगते मिले। 22 अगस्त को बी-5 कोच में सफर कर रहीं महिला यात्री रूपम पांडेय ने रात करीब डेढ़ बजे कई काकरोच देखे। प्रीमियम ट्रेन में गंदगी से नाराज यात्री ने तत्काल सोशल मीडिया एक्स पर रेलवे को शिकायत की। उन्होंने अपना पीएनआर साझा करते हुए रेल मंत्रालय, आईआरसीटीसी और रेल मंत्री को टैग किया। यात्री ने सवाल उठाया कि महंगा किराया देने के बावजूद यात्रियों को साफ-सफाई की सुविधा क्यों नहीं मिल रही है। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रेलवे में शिकायत दर्ज हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...