प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में यात्रा कर रहे एक फौजी की गुरुवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह प्रयागराज में पर उतरने वाले थे, लेकिन ट्रेन के वहां से खुलने के बाद अटेंडेंट जब उन्हें जगाने पहुंचा तो वह सीट पर अचेत अवस्था में मिले। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि दिल्ली कंट्रोल रूम से सुबह सूचना मिली कि एक यात्री को मेडिकल सुविधा की जरूरत है। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए चिकित्सक को बी-1 कोच में भेजा गया। चिकित्सक सीट संख्या 53 पर पहुंचा तो यात्री अचेत मिला। इसके बाद ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रुकवाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सैनिक ज्ञानेश्वर गोंगिंग(42) के रूप में हुई है। सूत्रों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.