राजधानी एक्सप्रेस पर लगे पत्थर की जांच में जुटी आरपीफ
मथुरा, सितम्बर 29 -- भूतेश्वर स्टेशन के पास नई दिल्ली-मुबई राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव में कोच का शीशा चटकने के मामले में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरपीएफ ने मौके पर भी जांच की है। विदित रहे कि राजधानी एक्सप्रेस रविवार की शाम नई दिल्ली से चलकर मुंबई की ओर जा रही थी। शाम करीब 6:00 बजे जब वह भूतेश्वर स्टेशन से गुजर रही थी तभी एक पत्थर गाड़ी के कोच बी-4 के शीशे पर लगा। पत्थर लगने से कोच की खिड़की का शीशा चटक गया। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अमृत भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, सो रहे यात्री का फूटा सिर सोमवार को आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरपीएफ मथुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.