भागलपुर, मई 22 --  नवगछिया, निज संवाददाता। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 12424 राजधानी एक्सप्रेस पर नवगछिया  रेलवे स्टेशन से खुलने के बाद कुछ ही दूरी पर असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थर चलाने के कारण बोगी संख्या बी फाइव का शीशा टूट गया। शीशा टूटने  के बाद तत्काल इसकी सूचना कटिहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद रेल प्रशासन को  दिया गया। वहां से इसकी सूचना नवगछिया आरपीएफ एवं जीआरपी को मिलते ही उन्होंने मामले की जांच की।  यात्रियों ने बताया कि नवगछिया स्टेशन से खुलने के बाद किसी के द्वारा पत्थर फेंका गया। जिससे बहुत जोर से आवाज हुआ और हमलोग डर गए थे। यह भी पढ़ें- ट्रेनों पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी, कैंट ने गुरुवार को अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में पुलिस नम्बर-12 स्थित ट्...