वाराणसी, अगस्त 5 -- वाराणसी। नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में मंगलवार रात टेक्नीशियन को चूहे ने काट लिया। रात करीब 11 बजे ट्रेन के कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर डिप्टी एसएस (कॉमर्शियल) ने कर्मचारी के इलाज का इंतजाम किया। ट्रेन के पॉवर वैगन में तिनसुकिया रेल मंडल के टेक्नीशियन 36 वर्षीय सत्यम कुमार की ड्यूटी थी। इंजन के ठीक पीछे के वैगन में वह मौजूद थे। रात लगभग 10.20 बजे एक चूहे ने उनके बाएं पैर की अंगुली में काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...