गिरडीह, जुलाई 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। बहुजन मुक्ति पार्टी (बीएमपी) की ओर से छत्रपति साहूजी महाराज आरक्षण दिवस के अवसर पर 26 जुलाई रविवार को चौथा झारखंड राज्य अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। यह अधिवेशन राजधनवार स्थित प्रभु पैलेस (विवाह भवन), राजमणि हॉल के समीप आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, गिरिडीह के डॉ. जावेद अली करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय निदेशक, डीएवी, डॉ. बी.पी. यादव उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- सपा कल संविधान मानस्तंभ दिवस मनाएगी इसके अलावा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के कई सामा...