गिरडीह, मई 28 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को खोरीमहुआ एवं धनवार प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च धनवार थाना परिसर से शुरू होकर बड़ा चौक, लालबाजार, खोरीमहुआ, डोरंडा, घोड़थम्बा, करगाली, गोरहंद, चट्टी, हेमरोडीह, मंसाडीह, केंदुआ एवं परसन सहित कई इलाकों में भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर जिला पुलिस अलर्ट, सभी थानों मे...