बिहारशरीफ, जून 14 -- राजद 17 को जिला मुख्यालय में देगा धरना, बनाया 15 सदस्यीय कमेटी बड़ी पहाड़ी पार्टी कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने की बैठक लोगों से की धरना को सफल बनाने की अपील बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई के विरोध में जिला मुख्यालयों में 17 जून को धरना दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- विधि-व्यवस्था के मसले पर 17 को राजद का धरनाधरना कमेटी की जानकारी इसके लिए 15 सदस्यी धरना कमेटी बनायी गयी है। राष्ट्रीय जनता दल बड़ी पहाड़ी कार्यालय में रविवार को बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने सभी कार्यकर्ताओं व आम अवाम से इस धरना में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार मूल बिंदु से ध्यान भटकाकर जन समस्याओं को हल करने के बजाय इधर-उधर की बात कर रही है। राष्ट्रीय जनता दल युवा व प्...