नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद से महागठबंधन के सहयोगी आरजेडी और कांग्रेस के बीच ब्लेम गेम शुरू हो गया है। हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बैठक बुलाई गई। जिसमें पार्टी नेताओं का एक वर्ग राजद के साथ गठबंधन की बजाय अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में है। कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि हमारे ज़्यादातर उम्मीदवारों ने यही भावना व्यक्त की है कि अगर हमने राजद के साथ गठबंधन नहीं किया होता तो हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। भविष्य की रणनीति क्या होनी चाहिए, यह पार्टी आलाकमान को तय करना है। आपको बता दें कांग्रेस 61 सीटें लड़कर सिर्फ 6 सीटें जीतने में सफल हो पाई थी। कदवा विधानसभा सीट से खुद शकील अहमद को हार का सामना करना पड़ा। जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने उन्हें 18 हजार वोटों से हराया है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.