पटना, जुलाई 19 -- राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद इलाज के लिए रविवार की सुबह दिल्ली गए। वे अपनी बेटी सांसद मीसा भारती के साथ दिल्ली गए हैं। लालू प्रसाद को शुक्रवार शाम रक्तचाप में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था। लालू प्रसाद याादव की बेटी मीसा भारती ने मीडिया से कहा था कि रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी विस्तृत जांच की और हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। आगे के उपचार के लिए उन्हें शनिवार को दिल्ली-एम्स ले जाया जाएगा। उस वक्त यह जानकारी सामने आई थी कि लालू प्रसाद यादव को चक्कर आने की शिकायत महसूस हुई थी। इसके बाद उनकी बेटी मीसा भारती तथा परिवार के अन्य सदस्य लालू य...