जहानाबाद, जून 11 -- करपी, निज संवाददाता। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78 वा जन्म दिवस प्रखंड क्षेत्र के रामापुर मुशहर टोली में महादलित परिवारों के साथ राजद नेताओं ने मनाया। राजद सुप्रीमो के जन्म दिवस के अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष शंभु यादव ने राजद नेताओ एवं महादलित परिवारों के साथ केक काट उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने महादलित बच्चों के बीच कलम कॉपी एवं मिठाई बाटकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव गरीब दलित असहाय के मसीहा थे। उन्होंने पिछड़ा अतिपिछड़ा दलित महादलितों के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए। आज सभी लोग कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे है, वो लालू प्रसाद यादव की देन है। आप अपने बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा ग्रहण करवाए ताकि वो भी देश के लिए पढ़ लिख कर नाम करे। इस मौके पर सिद्धनाथ मा...