नई दिल्ली, जून 20 -- RJD Vs Congress: झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के बीच भयंकर विवाद हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने सहयोगी दल पर दगाबाजी का आरोप लगाया है को राजद प्रवक्ता ने कांग्रेस को उसकी हैसियत बता दी है। कहा कि हम समर्थन नहीं दें तो खाता खुलना मुश्किल हो जाएगा। झारखंड में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा को बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी ने पराजित कर दिया। इससे बिहार में भी राजनीति सुलग गई है। शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी ने अपने गठबंधन सहयोगी राजद पर साहित्यिक अंदाज में नाम लिए बगैर प्रहार किया। कहा कि हमारे रहबर ने हमारे साथ राहजनी कर दी। इससे पहले झारखंड कांग्रेस प्रभारी और झारखंड कांग्रेस के कई नेताओं ने राजद पर उनके उम्मीदवार के साथ चुनाव में धो...