पटना, दिसम्बर 29 -- कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता शकील अहमद खान ने एक बार फिर राजद के साथ कांग्रेस की दोस्ती पर ऐतराज जताया है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि राजद संग गठबंधन कांग्रेस के लिए घाटे का सौदा है। साथ ही नेतृत्व को इस दोस्ती पर विचार करने की सलाह दी है। शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार में महागठबंधन अब केवल औपचारिक रह गया है। कांग्रेस को राष्ट्रीय जनता दल के साथ बने रहने से न चुनावी लाभ मिल रहा है और न संगठन को मजबूती। कांग्रेस लगातार अपना राजनीतिक वजूद खोती जा रही है। सीट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति तक कांग्रेस की भूमिका सीमित कर दी गई है। इसका नतीजा यह है कि न पार्टी की सीटें बढ़ रही हैं और न वोट प्रतिशत में कोई ठोस इजाफा हो रहा है। इससे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में भ्रम और असंतोष बढ़ रहा है। शकील अहमद के बयान के...