अररिया, अप्रैल 14 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। शहर में हुए डबल मर्डर की दर्दनाक घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल अररिया का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद के नेतृत्व में दोनों मृतकों के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचा और गहरी संवेदना व्यक्त की। शिष्टमंडल में रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम, नरपतगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी मनीष यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे, प्रदेश प्रधान महासचिव ई.आयुष अग्रवाल, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह, नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव, पूर्व प्रधान महासचिव अरुण यादव, राजद नेता इन्द्रानंद सिंह, सौरव राणा, बाबुल इनायत और नौशाद आलम शामिल थे। सबसे पहले शिष्टमंडल मृतक पिकअप चालक नवी हसन के घर अमौना पहुंचा, जहां परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन ...