रांची, मार्च 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश राजद राज्य कार्यकारिणी की बैठक आगामी 13 मार्च को आयोजित होगी। रांची में डिबडीह बाईपास रोड स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में यह बैठक आयोजित होगी, जिसमें संगठन की पंचायत स्तर पर मजबूती, प्रदेश व जिला स्तरीय आगामी रणनीतिक कार्यक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी चारों विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रकोष्ठ एवं सभी जिला अध्यक्ष तथा महानगर अध्यक्ष उपस्थित होंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को शाम छह बजे पार्टी कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...