पटना, अप्रैल 6 -- राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने 29 अप्रैल को भामा शाह की जयंती मनाने का निर्णय लिया है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि वैश्य समाज ने पूरी एकजुटता के राजद को समर्थन दिया। इसके लिए वैश्य समाज के प्रति आभार प्रकट किया गया। बैठक में डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, हाकिम प्रसाद, शिवनन्दन साहू, लक्ष्मण साव, राम प्रसाद गुप्ता, अमरजीत जायसवाल, प्रो. अमर कान्त प्रसाद और अमित कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...