मुंगेर, मार्च 23 -- असरगंज, निसं.। असरगंज प्रखंड के राजद अध्यक्ष शंकर यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईजीएमएस, पटना में भर्ती कराया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव अस्पताल पहुंचकर शंकर यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दस दिन पूर्व शंकर यादव का हार्ट ऑपरेशन कोलकाता के एक अस्पताल में कराया गया था, जिसके बाद वे स्वस्थ होकर घर लौट आए थे। हालांकि घर आने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पटना के आईजीएमएस में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.