लातेहार, फरवरी 20 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल राजद के झारखंड पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू गुरुवार को बालूमाथ स्थित राजद कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए सुनील साहू ने कहा कि राजद शुरू से ही गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व लालू प्रसाद यादव,राबड़ी देवी एवं तेजस्वी यादव ने हमेशा देश और राज्य में गरीबों के हक व अधिकार के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक...