गढ़वा, मार्च 30 -- केतार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक सोमवार को बांसडीह कला में हुई। मौके पर मुख्य रूप से राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू और प्रदेश सचिव प्रदीप गुप्ता उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद तेजस्वी यादव का पहली बार झारखंड की धरती पर 5 अप्रैल को आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में तेजस्वी के सम्मान में एक स्वागत और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। उक्त सम्मेलन में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ गढ़वा जिला की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रांची चलने का आह्वान किया। बैठक में मोती यादव, लल्लू साह, प्रेमचंद यादव, आनंद गुप्ता, राधाकृष्ण ...