बिहारशरीफ, जून 28 -- राजद पार्टी कार्यालय में 5 को मानेगा स्थापना दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं ने की बैठक बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बड़ी पहाड़ी राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में पांच जुलाई को पार्टी का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा की पार्टी का स्थापना दिवस मनाने को लेकर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और इस्लामपुर के पूर्व विधायक राकेश कुमार रोशन के मार्गदर्शन में 15 सदस्यीय कमेटी गठन की गई है। पूर्व विधायक राकेश कुमार रोशन ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल आम आदमी के हक की लड़ाई लड़ते रहेगा। यह भी पढ़ें- सुपौल : राजद के सिद्धांत को लोगों तक पहुंचाने को चलेगा जनसंपर्क अभियान राजद ने सत्ता के लिए कभी अपनी नीतियों से समझ...