पटना, जनवरी 25 -- तेजस्वी यादव को राजद को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा है कि यह दल परिवार से कभी ऊपर उठ ही नहीं सकता है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को हजारों कार्यकर्ताओं में कोई दूसरा नहीं दिखता। उन्हें सिर्फ अपना परिवार दिखता है। चाहे सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाना हो, राज्यसभा भेजना हो अथवा कोई दूसरा बड़ा पद देना हो, उन्हें सिर्फ परिवार के लोग दिखते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...