लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल ने नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियो की घोषणा कर दी है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी के समर्पित प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा की है। नगर अध्यक्ष पद के लिए मिलयानी कुजूर को राजद समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है,जबकि वार्ड संख्या 01 से नसरुद्दीन मियां तथा वार्ड संख्या 04 से अंकित कुमार यादव को राजद समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि राजद नगर निकाय चुनाव में जनता की बुनियादी समस्याओं, पारदर्शी विकास और जवाबदेह नगर प्रशासन के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रही है। नगर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मिलयानी कुजूर ने कहा कि वे जनता के विश्वास के साथ स्वच्छता, सड़क, पेयजल और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देकर लातेहार नगर...