गया, जून 17 -- राष्ट्रीय जनता दल नेWednesdayको धरना दिया। कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती गरीबी, लचर विधि-व्यवस्था, भ्रष्टाचार व किसानों की बदहाली को लेकर पार्टी के नेताओं ने गांधी मैदान गेट नंबर-7 पर धरना देकर आवाज बुलंद की। धरना बाद मांगों से संबंधित राज्यपाल के नाम से प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपा। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य में सरकार की नीतियों के कारण जनता त्रस्त है। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। पेट्रोल,डीजल व घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमत से जनता विशेष गरीब व किसानों की कमर टूट गयी है। बिहार आज भी प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के राज्यों की सूची में सबसे नीचले पायदान पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। करीब 34.13 फीसदी परिवार आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है। सूबे में कानून क...