पटना, अप्रैल 13 -- सोमवार को प्रदेश राजद कार्यालय में समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिर्वतन की बात होगी, बीपी मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा। देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चा हितैषी के रूप में हमेशा याद रखेगा। उनका दलित, पिछड़ा व अकलियतों के उत्थान में अहम योगदान है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों के कारण ही देश में पिछड़ावाद की राजनीति को बल मिला। समारोह में उदय नारायण चौधरी, अब्दुलबारी सिद्दीकी, बिनू यादव, अशोक कुमार सिंह, सुरेश पासवान, प्रो. नवल यादव, शक्ति सिंह यादव, स्वीटी सीमा हेंब्रम, एजाज अहमद, एज्या यादव, सारिका पासवान, प्रमोद कुमार सिन्हा, अर...