लातेहार, मई 23 -- चंदवा प्रतिनिधि। राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. अब्दुल रशीद कि अगुवाई में शनिवार को चंदवा प्रखंड कि विभिन्न समस्याओ के निराकरण हेतु उपायुक्त के नाम पांच सूत्री मांग पत्र बीडीओ चंदन प्रसाद को सौंपा गया। मांग पत्र में जगराहा डैम की सफाई व सुंदरीकरण व सिंचाई कि व्यवस्था करने, कामता पंचायत के चटूआग डैम की मरम्मति कराने, बोदा के पूजार टोला में डैम की गहरीकरण व सुंदरीकरण व नगर मंदिर के समीप परहिया टोला में निर्मित तालाब की मरम्मति कराने की मांग शामिल है। मौके पर तपवन कुमार यादव, विरेंद्र यादव, अभिषेक यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...