पटना, नवम्बर 26 -- प्रदेश राजद कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस पर पार्टी नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संविधान को मजबूत बनाने के लिए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि हमारा हिन्दुस्तान सारे जहां से अच्छा है और हमारा संविधान भी अच्छा है। मगर वर्तमान में देश में जो व्यवस्थाएं चल रही हैं, उनके जुबान पर कुछ है और कार्यों में कुछ है। इस कारण असमंजस की स्थिति है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की सोच हर वर्गों को सम्मान और शोषितों, वंचितों को गले लगाने और सम्मान देने का रहा है। उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बाबा साहेब ने संविधान बनाने के समय कहा था कि यह एक पवित्र दस्तावेज है, लेकिन इसके चलाने वाले लोग बेहतर ढंग से इसे चलाएंगे तभी देश समग्र रूप से आगे बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.