पटना, अप्रैल 17 -- प्रदेश राजद कार्यालय में शुक्रवार को समाजवादी नेता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर चंद्रशेखर के तैलचित्र पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रशेखर की राजनीति समाजवादी आन्दोलन से प्रारंभ हुई। वे आचार्य नरेन्द्र देव एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से काफी प्रभावित थे। वे आम और खास में फर्क नहीं करते थे। मौके पर उदय नारायण चौधरी, बिनु यादव, अशोक कुमार सिंह, प्रो. सुबोध मेहता, एजाज अहमद, शैलेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार सहनी, राजेश यादव, निर्भय कुमार अंबेडकर, मदन शर्मा, हरेंद्र कुशवाहा, संजय यादव, मुकुंद सिंह, इंजीनियर अशोक यादव, प्रमोद कुमार राम, कुमर राय, राजेश पाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.