पटना, जनवरी 8 -- प्रदेश राजद कार्यालय में गुरुवार को समाजवादी नेता मधु लिमये की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मधु लिमये महान प्रखर समाजवादी नेता एवं चिंतक थे। वे ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ थे। वे जीवन भर गरीबों, दलितो, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के हितों के लिए आवाज उठाते रहे। आगे कहा कि मधु लिमये संसदीय परम्परा के ज्ञाता थे। उनका गोवा मुक्ति आन्दोलन में सर्वाधिक योगदान था। एक प्रखर सांसद के रूप में उनका योगदान भारतीय राजनीति में अमर रहेगा। राजद उनकी नीति और सिद्धांत को आगे बढ़ा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधायक अजय कुमार, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, संजय यादव, मुकुंद सिंह, मदन शर्मा, बल्ली यादव, भाई अरुण कुमार, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, हरेंद्र कुशवाहा, कुमर राय, डॉ. अनवर आलम, सरदार रणज...