पटना, अप्रैल 5 -- राजद ने नवादा के रोह की घटना को प्रशासनिक विफलता बताया है। पार्टी की ओर से बनी नौ सदस्यीय जांच समिति ने प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को सौंपी गई रिपोर्ट में यह बताया है। पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में घटना स्थल के निरीक्षण के बाद जांच समिति के सदस्य एजाज अहमद, मधु मंजरी और विमल कुमार राय ने प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। जांच समिति में विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद सलमान रागीब, पूर्व विधायक सतीश दास,बबलू मालाकार और उदय यादव भी शामिल थे। समिति के सभी सदस्यों ने दोनों पक्षों से बात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जांच समिति ने पाया कि जो घटना घटित हुई है, वह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। यदि पहले से ही नवादा जिला प्रशासन और रोह थाना डीजे को जब्त कर लेता तो इस घटना को टाला...