जमशेदपुर, जून 19 -- जमशेदपुर। राजद के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मोत्सव को छठी के रूप में जोजोबेड़ा क्लब हाउस में विनोद यादव के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में केक काटा गया तथा राजद समर्थकों में नाश्ता व चाय का वितरण किया गया। विनोद यादव ने कहा कि लालू जी ने नए बिहार की नींव रखी और लोगों को हक-अधिकार के लिए लड़ना सिखाया।मुख्य अतिथि प्रदेश राजद उपाध्यक्ष ने लालू के दिखाए रास्ते पर चलने, बच्चों को पढ़ाने और राजद को मजबूत करने की अपील की।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, चुलबुल राय, अभिमन्यु यादव, अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...