पटना, दिसम्बर 31 -- राजद ने ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से इस्तीफा देने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. नवल किशोर यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने 2020 में 52 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसमें राजनीति विज्ञान को भी शामिल किया गया। परिणाम सूची में 274 अभ्यर्थी शामिल थे, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग में 10वें स्थान पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी का नाम था। शिक्षा, संगीत, संस्कृत एवं अर्थशास्त्र विषय का परिणाम बाद में जारी हुआ और पहले नियुक्ति हो चुकी है। मगर राजनीति विज्ञान विषय की नियुक्ति सभी विश्वविद्यालय में अब भी नहीं हो पाई है। इसलिए मंत्री से इस्तीफा लेकर इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...