बक्सर, जून 11 -- फोट़ो डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि।शहर के साफाखाना रोड स्थित एक सभागार में गुरुवार की शाम राजद के प्रखंड व नगर कमिटी की ओर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में राजद कार्याकर्ताओं ने केक काटकर राजद सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खां और संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने किया। जन्मदिन के मौके पर राजद नेताओं ने कहा कि लालू प्रसाद ने आजीवन समाजिक न्याय की जडों को मजबूत किया है। उनके संघर्षों के बदौलत समाज के निचले पायदान पर खडे लोगों को सम्मान का जीवन मिला है। यह भी पढ़ें- केक काटकर मनाया गया लालू प्रसाद का 79 वां जन्मदिन लालू प्रसाद हमेशा गरीबों के दिलों में रचे बसे रहेगें। कार्यक्रम में राजद.के पूर्व प्रदेश महासचिव अखिलेश सिंह ...