औरंगाबाद, फरवरी 2 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजद नेताओं ने केन्द्रीय बजट को दिशाहीन बजट बताया है। राजद के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार भले ही नौवीं बार बजट पेश करने का ढोल पीट रही हो लेकिन देशवासियों के हाथ निराशा और मायूसी के अलावा कुछ नहीं लगा। यह बजट खोखली हो चुकी अर्थव्यवस्था की सच्ची तस्वीर पेश करता है। सरकार ने इस बजट में किसानों, मजदूरों, युवाओं, मध्यम वर्ग और महिलाओं की उम्मीदों को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। बढ़ती महंगाई, रिकॉर्ड बेरोजगारी और गिरती आमदनी पर सरकार की चुप्पी यह दर्शाती है कि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल है, जनकल्याण का दस्तावेज़ नहीं। बिहार के साथ तो इस बजट में क्रूर मज़ाक किया गया है। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे और सपने दिखाए गए थे, लेकिन हकीकत में बिहार को एक सूई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.