हजारीबाग, मार्च 31 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव मंगलवार को विष्णुगढ़ में पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार मामले को लेकर काफी गंभीर है। राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर पहुंच कर आवश्यक मदद दी है। इसके अलावा अधिकारियों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। हमलोग भी गठबंधन सरकार के अंग हैं। पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दी है। कहा कि अपराधी पुलिस को बता कर कोई घटना नहीं करते।मामले के खुलासे में हो रही देरी पर कहा कि पुलिस साक्ष्य पर काम करती है। जब तक पुलिस को ठोस साक्ष्य नहीं मिल जाता तब तक कार्रवाई नही करती। जल्दबाजी में निर्दोष फंस सकते हैं और दोषी बच सकते हैं। इसलिए पुलिस सोच-समझकर काम कर रही...