मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- गायघाट, एक संवाददाता। कांटा गांव के बाढ़ पीड़ितों का राजद नेता प्रभात किरण ने गुरुवार को हाल चाल लिया। टूटे हुए बांध और सड़क का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समय रहते मालाही बांध की मरम्मत हो गई रहती तो करीब 8 पंचायतों में किसानों की फसल बर्बाद नहीं होती। उन्होंने सांसद और विधायक पर हमला बोला। कहा कि तीन महीने पहले उक्त बांध का निरीक्षण किया था, लेकिन समस्याएं नहीं दिखीं। जनता को अब विधायक और सांसद से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने प्रशासन से कांटा पिरौंछा उत्तरी और कांटा पिरौंछा दक्षिणी सहित सभी प्रभावित पंचायतों को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गायघाट : बाढ़ की समस्या को लेकर आपात बैठक साथ ही प्रत्येक परिवार के खाते में सात हजार रुपए भेजने की बात कही, अन्यथा एक सप्ताह बाद प्रखंड मुख्...