पटना, मई 27 -- राजद नेताओं ने बुधवार को प्रदेश राजद कार्यालय में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के पोते और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के बेटे इराज लालू का जन्मदिन केक काटकर मनाया। राजद के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार और जिला परिषद सदस्य दीपक मांझी ने केक काटा। भाई अरुण ने केक काटने के बाद इराज लालू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा की ईश्वर से हम सभी राजद कार्यकर्ता प्रार्थना करते हैं कि वह दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और पढ़-लिखकर अपने पिता और दादा का नाम रौशन करें। मौके पर मदन शर्मा, संजय यादव, हरेंद्र कुशवाहा, उपेंद्र चंद्रवंशी, अशोक यादव, नीतू राम, शिवेंद्र तांती, प्रदीप अंबेडकर आदि थे। यह भी पढ़ें- राजद नेताओं ने लालू के पोते का जन्मदिन मनाया यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में लालू यादव के पोते इराज की बर्थडे पार्टी, जंगल सफारी की थीम पर...