जमशेदपुर, अप्रैल 24 -- जमशेदपुर। राजद नेताओं ने नये उपायुक्त राजीव रंजन को गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया है। उनका अभिनंदन करने वालों में राजद श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य ललन यादव, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला महासचिव सह प्रेस प्रवक्ता पवन उपाध्याय शामिल थे। राजद नेताओं ने जमशेदपुर के नवनियुक्त नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार मीणा को भी पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं को लेकर डीसी की पहली समीक्षा बैठक आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...