भभुआ, मार्च 24 -- पेज चार की खबर राजद नेताओं का सरकार पर हमला, यह समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा रामगढ़ व भभुआ के पूर्व प्रत्याशियों ने सरकार पर साधा निशाना, अधूरी योजनाओं का उठाया मुद्दा पेयजल संकट, मेडिकल कॉलेज और नहर योजना पर सरकार की चुप्पी पर सवाल भभुआ, नगर संवाददाता। मंगलवार को कलेक्ट्रेट गेट पर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रीय जनता दल के रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह तथा भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को विदाई यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी के दबाव में हो रही है और इसका उद्देश्य जनत...