पाकुड़, अप्रैल 22 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़ा तेलोपाड़ा गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल, जर्जर सड़क और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी जताई।​ ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पीने के पानी का कोई पुख्ता साधन नहीं है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण लकड़ी के असुरक्षित ढांचों के ऊपर खड़े होकर गहरे झरना व कुओं से पानी भरने को मजबूर हैं। पानी के साथ-साथ सड़क की खराब स्थिति ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर रखा है, जिससे आपात स्थिति में एम्बुलेंस का गांव तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।​ ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरत...