पटना, फरवरी 13 -- राजद ने 17 फरवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि बापू सभागार में मनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसके लिए जिलों को निर्देश दिया है। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव सहित दल के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को बैठक कर इसके लिए रणनीति तय की। बैठक में डॉ. सैयद मोहीबुल हसन हीरा, डॉ. आयशा फातिमा, जफर अहसन, आरिफ हुसैन, सरदार रंजीत सिंह, पप्पू पासवान, कौसर खान, शाहिद जमाल, मो. जाकिर अहमद आदि ने तय किया कि प्रकोष्ठ के सभी साथी 17 फरवरी को सुबह 10.30 बजे काफिला के रूप में प्रदेश कार्यालय से बापू सभागार के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...