पटना, नवम्बर 29 -- बिहार चुनाव 2025 में करारी हार झेलने के बाद लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में भितरघातियों की सूची बनाई जा रही है। प्रमंडलवार बैठकों के दौरान बीते 3 दिनों की समीक्षा में पार्टी को 300 ऐसे भितरघातियों के नाम मिले हैं, जिन्होंने राजद प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में काम किया। राजद में हार की समीक्षा जारी है, अभी अन्य प्रमंडलों की बैठक होना बाकी है। ऐसे में संभावना है कि पार्टी के भितरघातियों की सूची लंबी होगी। पार्टी नेतृत्व द्वारा जांच कर ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। राजद ने शुक्रवार को पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक की। पार्टी के हारे और जीते प्रत्याशियों ने प्रदेश नेतृत्व को विस्तृत रिपोर्ट दी है। मगध और सारण प्रमंडल की तर्ज पर पूर्णिया प्रमंडल के पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.