भभुआ, मई 27 -- मुन्ना को पार्टी की ओर से दूसरी बार बनाया गया सदर प्रखंड का अध्यक्ष मुख्य अधिकारी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का किया स्वागत भभुआ, एक प्रतिनिधि। राजद के सदर प्रखंड का अध्यक्ष प्रणय कुमार उर्फ मुन्ना सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शहर के चैनपुर पथ के एक पैलेस में राजद की बैठक हुई। अध्यक्षता मुख्य चुनाव अधिकारी जनार्दन उपाध्याय एवं संचालन बनारसी सिंह यादव ने किया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मुन्ना सिंह के नाम का प्रस्ताव आया। इसके बाद दूसरे के किसी नाम का प्रस्ताव नहीं आया। इसलिए उन्हेंं निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। व प्रखंड अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहना स्वागत किया। मौके पर वीरेंद्र कुशवाहा, इस्लाम अंसारी, मुन्ना खा, मुक...