मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। कांटी के नरसंडा निवासी राजद नेता हैदर आजाद का पार्टी के अल्पसख्ंयक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी ने हैदर आजाद के मनोनयन का पत्र जारी किया है। पटना में हैदर आजाद को बुलाकर पार्टी के नेताओं ने पत्र सौंपते हुए बधाई दी। हैदर आजाद वर्ष 2005 में कांटी से पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके मनोनयन पर पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...